{"_id":"59bea4cb4f1c1be4738b50de","slug":"15056662811-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर फंसा ट्राला वाहनों की आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर फंसा ट्राला वाहनों की आवाजाही ठप
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। बिरही-निजमूला मोटर मार्ग गाड़ी गांव में पुल के समीप ट्राला फंसने से अवरुद्ध हो गया है, जिससे ग्रामीणों को दो किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ी।
बिरही-निजमूला मोटर मार्ग एक माह पूर्व हुई बारिश से आए मलबे से गाड़ी पुल के समीप क्षतिग्रस्त हो गया था, तब एडीबी की ओर से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही तो शुरू करवाई गई। लेकिन बोल्डरों को सड़क पर ही छोड़ दिया गया, जिससे रविवार सुबह करीब 9 बजे निजमूला की ओर जा रहा लोनिवि का ट्राला यहां फंस गया और यातायात बंद हो गया। ग्रामीण प्रदीप सिंह, मनबर सिंह और प्रकाश सिंह का कहना है कि मोटर मार्ग के सुचारु होने के बाद से लगातार एडीबी के अधिकारियों से बोल्डर हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। इधर, एसडीएम परमानंद राम का कहना है कि लोनिवि और एडीबी के अधिकारियों को शीघ्र ट्राला हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।