{"_id":"59bea3db4f1c1b27688b508f","slug":"150566604116108-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली जिले में 108 सेवा वाहन के ब्रेक फेल, मेंटिनेंस के अभाव में भी खड़े हैं चार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जिले में 108 सेवा वाहन के ब्रेक फेल, मेंटिनेंस के अभाव में भी खड़े हैं चार वाहन
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। स्वास्थ्य सेवा के लिए संजीवनी का काम कर रही 108 सेवा चमोली जिले में पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। मेंटीनेंस के अभाव में चमोली बाजार, पोखरी, देवाल, कर्णप्रयाग और जोशीमठ के 108 वाहन खराब पड़े हैं।
चमोली बाजार में खड़ी 108 वाहन सेवा गोपेश्वर, बछेर, मंडल और घिंघराण क्षेत्र में सेवाएं उपलब्ध कराती है, लेकिन ब्रेक फेल होने से वाहन दो दिन से पीपलकोटी के समीप पाखी में खड़ी है। जोशीमठ जिले का सीमांत क्षेत्र है और यहां बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा संचालित हो रही है। पर्यटक फूलों की घाटी के सैर-सपाटे पर भी जाते हैं। इसे देखते हुए यहां 108 सेवा चाक-चौबंद रहनी चाहिए थी, लेकिन बीते एक पखवाड़े से 108 के टायर खराब हैं। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी, ओम प्रकाश नेगी और बैमरु के ग्राम प्रधान रविंद्र का कहना है कि प्रदेश सरकार को इस जन कल्याणकारी सेवा को लेकर संजीदगी दिखानी चाहिए। यह सेवा पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा के लिए संजीवनी का कार्य कर रही है।
इधर, 108 सेवा के जिला समन्वयक यशवंत नेगी का कहना है कि बजट के अभाव में वाहनों का मेंटिनेंस नहीं हो पा रहा है। बजट उपलब्ध होने पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।