{"_id":"59be9f304f1c1b96688b51f8","slug":"150566484514-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय चमराड़ा के आयुश बने स्पलिंग जीनियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय चमराड़ा के आयुश बने स्पलिंग जीनियस
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकास खंड खिर्सू के संकल चमराड़ा में भाषा एवं गणित बाल महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने कहानी लेखन, कविता वाचन, सुलेख, चित्रकला, स्लोगन, स्पेलिंग और मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में 15 प्राथमिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
संकुल संसाधन केंद्र चमराड़ा में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ महंत गोपाल दास ने किया। मैथ्स विजार्ड में मोहित बिष्ट ने बाजी मारी। जबकि सुजल द्वितीय व कामिनी तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला में निकिता नेगी , मयंक व धर्मेश ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कविता पाठ में अंशुल को पहला कामिनी को दूसरा और कुसुम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सुलेख में कंचन (भेलगढ़) पहले, दीपाली (जाख) दूसरे और आशी तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन में मनोज , धर्मेश , गौरव और स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में आयुश, आशी व प्राची ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि और शिक्षकों ने प्रतिभागियों का मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हेमलता भट्ट, पुष्पा डोबरियाल, नवीन नेगी, मनोज नौडिय़ाल, भरत बुटोला, परवेंद्र रावत, देवेंद्र असवाल व अजीतपाल नेगी आदि मौजूद थे।