{"_id":"59bc05974f1c1b2f688b4b93","slug":"15054944502-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में जाओगे शौच, तो पाओगे मौत पर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में जाओगे शौच, तो पाओगे मौत पर निकाली जागरूकता रैली
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ पर ‘स्वच्छता ही सेवा है’ विषय को लेकर पालिका कर्मियों एवं लाला जयदयाल संस्कृत महा विद्यालय के छात्राओं ने नगर में स्वच्छता जन-जागरूकता रैली आयोजित की। इस दौरान छात्रों की ओर से ‘खुले में जाओगे शौच, तो पाओगे मौत’ जैसे नारों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
शुक्रवार को पालिका परिषद के कर्मियों के साथ ही लाला जयदयाल संस्कृत महा विद्यालय के छात्रों ने नगर में स्वच्छता जन जागरूकता रैली निकाली। इससे पूर्व पालिका के सफाई निरीक्षक की ओर से रैली में मौजूद पालिका कर्मियों व छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। लोगों को स्वच्छता का संदेश देने वाली रैली को पालिका के अधिशासी अधिकारी नेे गोला पार्क से रवाना किया। जोकि महाविद्यालय के प्रवक्ता सुनील फांदणी के नेतृत्व में गणेश बाजार, बस अड्डा, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग होते हुए पालिका परिसर पहुंची। यहां गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 17 सितंबर को सेवा दिवस के उपलक्ष्य में पालिका परिसर व कार्यालयों की सफाई करने का निर्णय लिया गया। ब्यूरो