फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महाविद्यालय में सुविधाओं के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन जारी

महाविद्यालय में सुविधाओं के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन जारी

Fri, 15 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में सुविधाओं के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन जारी
पीजी कॉलेज डोईवाला में आमरण अनशन जारी
विज्ञापन

-- एबीवीपी का आरोप राजनीति चमकाने को आंदोलन का सहारा

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए दस सूत्रीय मांगों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि डोईवाला महाविद्यालय की उपेक्षा बर्दाश्त नही की जाएगी। डोईवाला महाविद्यालय के मुख्य गेट पर एनएसयूआई के नवीन मिश्रा, सावन राठौर और तनवीर हुसैन बृहस्पतिवार दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर रहे। अनशन स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि डोईवाला राजधानी का हृदयस्थली है। मुख्यमंत्री को निर्वाचन क्षेत्र होने के बावजूद भी उपेक्षा की जा रही है। कहा कि छात्रा बाहुल्य डोईवाला महाविद्यालय में लंबे समय बाद गर्ल्स कॉमन रूम नहीं बनाया गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि डोईवाला कॉलेज की उपेक्षा की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, जिला नियोजन समिति सदस्य गौरव चौधरी, अजय रावत, अनीस अहमद, दीपेश राणा, प्रीयेश वर्मा, अनूप शर्मा, अनुपमा, ममता बर्तवाल, खुशबु आदि मौजूद रहे।

शिवाय संगठन ने सौंपा ज्ञापन
डोईवाला। शिवाय छात्र संगठन से जुडे़ कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डोईवाला कालेज के प्राचार्य को ज्ञापन देकर साफ सफाई और पार्किंग की समस्या से अवगत कराते हुए निदान की मांग की। संगठन जिलाध्यक्ष अंकित बहुखंडी ने कहा कि पार्किंग नही होने से छात्र छात्राओं को वाहन खडे़ करने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। छात्र संघ उपाध्यक्ष मीनाक्षी थापा, यूआर हरविंदर सिंह, देवेश सिंह, अभिषेक पाठक, श्रेय वेदवाल, अंशुमान रतूड़ी, प्रियंका पंवार, मनीष बिष्ट, कृतिका, पंकज यादव, मोनिका , सत्यम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एबीवीपी ने आंदोलन का बताया औचित्यहीन
डोईवाला। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डोईवाला महाविद्यालय में चल रहे आंदोलन को औचित्यहीन बताते हुए कहा कि कॉलेज में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत पहले ही घोषणा कर चुके हैं। कुछ लोग राजनीति चमकाने के लिए आंदोलन का सहारा ले रहे हैं। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश राणा, पूर्व यूआर नितेश और पूजा आदि ने कहा कि आंदोलन से कॉलेज का वातावरण प्रभावित हो रहा है। बैठक में रश्मि, अजय चौहान, मोहित कक्कड, निधि शर्मा, प्रशांत सिंह, शिवम रतूडी, प्रवीण, गौरव पाल, गौरव डंडरियाल, जगमोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed