फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत की तैयारियों पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत की तैयारियों पर हुई चर्चा

Fri, 15 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत की तैयारियों पर हुई चर्चा
शाह के आगमन पर जौलीग्रांट से दून तक होगी सजावट
विज्ञापन

-- भाजपा डोईवाला कार्यकर्ताओं ने बैठक कर किया विचार विमर्श

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बैठक कर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर उनके स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र आगमन पर शाह का जोरदार स्वागत करेंगे। भाजपा डोईवाला परिक्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका सभागार में बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के योजना बनाई। बताया कि देहरादून जाते समय डोईवाला नगर में भी स्वागत की तैयारियों की जाएगी। भाजपा जिला प्रभारी सुनील उनियाल गामा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से राजधानी तक सजावट की जाएगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कहा कि नगर में संगठन के ध्वज और स्वागत बैनर लगाए जाएंगे। लोगों को कार्यक्रम के साथ जोड़ने के लिए ग्राम स्तर पर भी तैयारियों की जाएगी। बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य आशा कोठारी, विधानसभा विस्तारक कुसुम सिद्धू, नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया, मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान, उषा कोठारी, आनंद अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, मंदीप बजाज, विनय जिंदल, राकेश लोधी, राजेंद्र तडियाल, लच्छीराम लोधी, दिनेश वर्मा, ललित पंत, रोहित क्षेत्री, रवि पाल, भारत गुप्ता, गोपाल शर्मा, राजेश कन्नौजिया, गोवर्धन ममंगाई, अनिल चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed