फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घर में सो रहे युवक पर तेजाब फेंका, झुलसा

घर में सो रहे युवक पर तेजाब फेंका, झुलसा

Fri, 15 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
घर में सो रहे युवक पर तेजाब फेंका, झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादराबाद।
थाना क्षेत्र के मरगूबपुर गांव में अपने घर के बरामदे में सो रहे एक युवक पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। तेजाब से झुलसे युवक ेो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंतजार (22) पुत्र महबूब बुधवार रात तो अपने घर के बरामदे में सो रहा था। रात करीब ढाई बजे एक मोटरसाइकिल घर के बाहर आकर रुकी। मोटरसाइकिल सवार रहे एक युवक ने तेजाब से भरा डिब्बा इंतजार पर फेंक दिया। इंतजार की चीख पुकार सुनकर परिजन भी उठ गए और आसपास के लोग भी जाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की ले गए। बृहस्पतिवार सुबह युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेजबा से युवक के हाथ, पैर और पेट पर झुलस गया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में इंतजार और उसके परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया। एसपी सीटी ममता वोरा ने भी युवक से पूछताछ की। एसपी सिटी ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घातक नही था तेजाब
बहादराबाद। तेजाब बेहद घातक नहीं था। संभवत उस तेजाब का इस्तेमाल किया गया जो अमूमन बैट्री में इस्तेमाल होता है। यदि खालिस तेजाब होता तब युवक का बुरी तरह झुलसना तय था। बकौल प्रभारी निरीक्षक की रात में जब युवक को देखा था तब शरीर पर झुलसने के अधिक निशान नहीं थे लेकिन सुबह के वक्त निशान उभर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed