{"_id":"59bab41c4f1c1b9c688b4959","slug":"15054080548-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में शामिल करने के विरोध में पैनी के ग्रामीणों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में शामिल करने के विरोध में पैनी के ग्रामीणों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में चौथे दिभ भी पैनी, सेलंग, मेरग और बड़ागांव के ग्रामीणों का धरना जारी रहा। बृहस्पतिवार को पैनी गांव के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना दिया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने जोशीमठ मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में पैनी ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार की ओर से ग्रामीणों की सहमति के बिना गांवों को पालिका क्षेत्र में शामिल करने का निर्णय लिया गया है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने मांग पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। इस मौके पर ममंद अध्यक्ष कलावती देवी, कमला देवी, हेमा देवी, देवेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, जया देवी, बलवीर राम नौटियाल और संतोष आदि मौजूद थे।