{"_id":"59bab4134f1c1bb1688b4a3d","slug":"150540804519-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी मेला समिति ने विधायक का किया विरोध, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी मेला समिति ने विधायक का किया विरोध, फूंका पुतला
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। खादी एवं पर्यटन किसान विकास मेला समिति के पदाधिकारियों ने पोखरी मेले के स्वरूप में बदलाव करने के विरोध में बदरीनाथ विधायक का पुतला फूंका। मेला समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि मेला गैर राजनीतिक है, जिसे विधायक राजनैतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। मेले के पदाधिकारियों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव श्रवण सती, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, डीसीबी अध्यक्ष सतेंद्र सिंह नेगी, मंदोदरी पंत, वीरेंद्र भंडारी, सूरज खत्री, रणवीर भंडारी, लक्ष्मी प्रसाद पंत, सतेंद्र सिंह, प्रबल सिंह, किशोर सिंह नेगी और गिरीश किमोठी आदि मौजूद थे।