{"_id":"59bab3304f1c1bac688b48cf","slug":"150540781718-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर में सीएम ने किया पुलिस की निर्भय योजना का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर में सीएम ने किया पुलिस की निर्भय योजना का लोकार्पण
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने पुलिस की ओर से यातायात और आपदा में त्वरित राहत के लिए शुरू की गई निर्भीक योजना का लोकार्पण किया। पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 20 मोटर साइकिलों और पांच मेडिकल फर्स्ट रिस्पोंडर बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट ने बताया कि निर्भीक योजना का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा के विश्वास को बढ़ाना और आपदा के दौरान त्वरित राहत प्रणाली को विकसित करना है। योजना के ट्रायल के लिए गोपेश्वर नगर को चयनित किया गया है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चला तो इसे राज्य के सभी जिलों में शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिस्पोंडर टीम जहां आपदा या दुर्घटना के समय राहत एवं बचाव का कार्य करेगी, वहीं बाइक सवार कर्मी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। मेडिकल रिस्पोंडर बाइकों पर सवार पुलिस जवानों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह, विधायक महेंद्र भट्ट, मगन लाल और सुरेंद्र सिंह नेगी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।