{"_id":"59bab3294f1c1b2b688b4993","slug":"150540781118-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास योजनाओं का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास योजनाओं का किया निरीक्षण
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पोखरी की खंड विकास अधिकारी सुरेशी राणा ने बमौथ ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में बन रहे सामुदायिक विकास भवन के निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान बीडीओ सुरेशी राणा ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना का निरीक्षण भी किया। इस दौरान ग्रामीणों को राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रकाश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक कुमार, अवर अभियंता अजय रावत, संदीप रावत और नीरज पंत आदि मौजूद थे।