{"_id":"59bab3274f1c1b1c688b4984","slug":"15054078086-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जल्द ओडीएफ होगी कर्णप्रयाग नगर पालिका परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जल्द ओडीएफ होगी कर्णप्रयाग नगर पालिका परिषद
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र केे ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) करने की तैयारी में पालिका प्रशासन जुट गया है। इसके लिए पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सात सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं तीन सौ से अधिक व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए भी पालिका प्रोत्साहन राशि दे रही है। यही नहीं खुले में शौच करने के लिए पालिका ने पकड़े जाने पर 5 हजार जुर्माने का प्रावधान रखा है।
नगरीय क्षेत्र में पालिका के लिए मजदूर तबका खुले में शौच मुक्त करने के लिए चुनौती है। इसके लिए पालिका ने सामुदायिक शौचालय बनाने का निर्णय लिया। हालांकि पालिका क्षेत्र में पांच सुलभ शौचालय पहले से हैं, लेकिन सुभाषनगर और अपर बाजार में मजदूरों की अधिक तादात को देखते हुए यहां पालिका करीब पच्चीस लाख की लागत से सात सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने बताया कि जल्द नगर को ओडीएफ घोषित किया जाएगा। वहीं पालिका के प्रभारी ईओ नितिन सती का कहना है कि नगर को खुले में शौचमुक्त करने को लेकर पालिका प्रयास कर रही है। इसके लिए 3 सामुदायिक शौचालय सुभाषनगर, 3 अपर बाजार में निर्माणाधीन हैं, जबकि एक घटगाड़ में निर्मित किया गया है। साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों में 301 व्यक्तिगत शौचालय भी बनाए जा रहे हैं। इसके बाद भी यदि कोई खुले में शौच करता हुआ पाया गया तो 5 हजार रुपये अर्थदंड वसूला जाएगा।