फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बुजुर्गों को तीर्थों की यात्रा के लिए अब नई योजना

बुजुर्गों को तीर्थों की यात्रा के लिए अब नई योजना

Wed, 13 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्गों को तीर्थों की यात्रा के लिए अब नई योजना

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिला प्रशासन की ओर से पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना को सिरे चढ़ाने में जुट गया है। कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना की तर्ज पर इस योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को तीर्थों की निशुलक यात्रा कराई जाएगी।

जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि राज्य पर्यटन विकास परिषद और गढ़वाल मंडल विकास निगम के सहयोग से चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बदरीनाथ , गंगोत्री, कलियर शरीफ, ताड़केश्वर, कालीमठ, जागेश्वर, गैराड गोलू, बैजनाथ, गंगोलीहाट के दर्शनार्थ पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले एवं निर्बल वर्ग के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा पर जाने के इच्छुक बुजुर्ग योजना से संबंधित जानकारी तथा आवेदन पत्र उनके कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। योजना में एक बुजुर्ग को निर्धारित तीर्थों में से एक धाम की ही यात्रा करवाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के निशक्त और दिव्यांग बुजुर्ग अगर अपनी सहायता और देखभल के लिए के लिए किसी पारिवारिक सदस्य अथवा सहयोगी को साथ ले जाना चाहते हैं तो उन्हें यात्रा का 50 प्रतिशत नकद भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed