फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हिमालय की बेटी पाल नौका में निकली समुद्र जीतने को

हिमालय की बेटी पाल नौका में निकली समुद्र जीतने को

Sun, 10 Sep 2017 10:24 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
हिमालय की बेटी पाल नौका में निकली समुद्र जीतने को

विज्ञापन

श्रीनगर। ‘नविका सागर परिक्रमा’ के निकली भारतीय नौसेना के महिला अधिकारियों की टीम का नेतृत्व कर रहीं उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी ने प्रदेश वासियों कोे गौरवान्वित किया है।
वर्तिका मूल रूप से पौड़ी जिले के धूमाकोट क्षेत्र के स्यालखेत गांव की हैं। उनके पिता प्रो. पीके जोशी केंद्रीय गढ़वाल विवि श्रीनगर में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। माता डा. अल्पना जोशी राजकीय महाविद्यालय (पीजी) ऋषिकेश में हिंदी विभागाध्यक्ष है। वर्तिका वर्ष 2010 में नौ सेना अधिकारी बनी। वर्तिका इससे पूर्व आईएनएसवी महादेई में सफलतापूर्वक कई अभियान पूरा कर चुकी हैं।
विज्ञापन

वर्तिका नौसेना में भर्ती होने के बाद ब्राजील के रियो डि जेनेरियो से दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन तक पांच हजार नॉटिकल मील का समु़द्री अभियान पहले भी तय कर चुकी है। वर्तिका ने केपटाउन से कोच्चि तक का सफर भी तय किया है। 26 जनवरी 2015 को को गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में वह अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओमाबा के समक्ष नारी शक्ति का प्रदर्शन कर चुकी हैं। 2016 में उनकी टीम आईएनएसवी महादेई में विशाखापट्टनम से गोवा तक लगभग तीन हजार किमी की समुद्री यात्रा तीन सप्ताह में तय कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed