{"_id":"59b56d2f4f1c1bfe7f8b5c03","slug":"150506221218-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। जीआईएंडटीआई मैदान में तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन 600, 800 व 1500 मीटर दौड़ के साथ ही गोला और चक्का फेंक प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में ब्लाक के 22 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन सब जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में विवेक नयाल-आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अनूप रावत और श्रुति पंवार प्रथम रहीं। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में हिमांशु बंगवाल-सुचिता, सब जूनियर वर्ग के गोला फेंक में विवेक नयाल-खुशी, जूनियर वर्ग में शुभम-कामनी, सीनियर वर्ग में शुभम-वंदना प्रथम रहे। चक्का फेंक में सब जूनियर वर्ग में नितिन-खुशी, जूनियर वर्ग में गुलजार-हिमांशी, सीनियर वर्ग में राहुल-वंदना प्रथम स्थान पर रहे। इस मौके पर हुई 1500 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में मनीष-सोनाली प्रथम रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में हिमांशु और संगीता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन