फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पानी के बिलों को लेकर पालिका और जल संस्थान आमने सामने

पानी के बिलों को लेकर पालिका और जल संस्थान आमने सामने

Sun, 10 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
पानी के बिलों को लेकर पालिका और जल संस्थान आमने सामने

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। पानी के बिलों में बढ़ोत्तरी को लेकर पालिका और जलसंस्थान आमने-सामने हो गए हैं। हर वर्ष हो रही पानी के बिलों में बढ़ोत्तरी और बिलों का आधार नगर पालिका की ओर से लिए जाने वाले भवन कर को बनाने को पालिका प्रशासन ने गलत करार दिया है। पालिकाध्यक्ष ने सीएम सहित जलसंस्थान के आला अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर जलमूल्य निर्धारण के लिए पेयजल कनेक्शनों पर मीटर लगाने की मांग की।

नगर पालिका नगर में 17 व्यवसायिक और 500 से अधिक आवासीय मकानों पर भवन कर लेती है। न्यूनतम 100 रुपये से 20 हजार तक वसूले जाने वाले कर को आधार मानकर पानी का बिल दिए जाने को नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने गलत बताया है। सीएम को भेजे ज्ञापन में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने कहा कि जलसंस्थान हर वर्ष पानी के बिलों में बढ़ोत्तरी कर रहा है और इसका आधार भवन कर बताया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। वहीं दूसरी ओर जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि बिलों की राशि का निर्धारण उच्च स्तर पर होता है। नगरीय क्षेत्रों में भवन कर को ही मानक रखकर पानी का बिल लिया जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed