{"_id":"59b176ec4f1c1bed7f8b4c5c","slug":"150480255713-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में आयोजित किया जाएगा ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में आयोजित किया जाएगा ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला प्रशासन एक से पंद्रह अक्तूबर तक ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा मनाएगा। डीएम आशीष जोशी ने कहा कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पखवाड़े को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। प्रशासन की ओर से सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को गांव-गांव में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय और राज्य सरकार की संयुक्त पहल पर ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का संकल्प लिया गया है। डीएम ने पखवाड़े के दौरान होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर को स्कूल, आंगनबाड़ी व स्वयं सहायता समूहों की मदद से गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जबकि दो अक्तूबर को सभी ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें होंगी। गांवों में प्रभात फेरी निकलेगी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। पांच अक्तूबर को ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग, एएनएम, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों की ओर से बच्चों, गर्भवती महिलाओं व अन्य ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण व पौष्टिक आहार वितरित किया जाएगा। मिशन अंत्योदय में चयनित ग्राम पंचायतों को वर्ष 2019 तक गरीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन