{"_id":"59b04ea24f1c1bed7f8b4761","slug":"15047267055-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर लाइनों की क्षमता बढ़ाने की मांग
ऋषिकेश। भाजपा ने प्रशासन से नगर क्षेत्र की पुरानी सीवर लाइनों को बदलने और आबादी के विस्तार के लिहाज से अधिक क्षमता की लाइनें बिछाने की मांग की है। इस बाबत भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर प्रजापति ने उपजिलाधिकारी हर गिरि को सौंपा है।
ज्ञापन के अनुसार नगर क्षेत्र की अधिकतर सीवर लाइनें शहर की बसावट के समय डाली गई थीं। नगर के कुछ स्थानों को छोड़ दें तो अधिकांश सीवर लाइनें छह इंच पाइप की हैं। इसके अलावा नगर क्षेत्र की नालियों को सीवर लाइन से जोड़ा गया है। इसके चलते कम क्षमता के कारण अक्सर सीवर लाइनें चोक होने से ओवरफ्लो की समस्या होती है। ओवरफ्लो से सीवर सीधे गंगा में गिरता है। इससे नमामि गंगे योजना पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से संबंधित विभाग से पुरानी और कम क्षमता की तमाम सीवर लाइनों को बदलवाने की मांग की है।