{"_id":"59b04cae4f1c1bf37f8b475e","slug":"15047262067-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में एसआरएचयू ओर बढाएगा सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में एसआरएचयू ओर बढाएगा सुविधाएं
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएचयू के कुलपति ने सीएचसी का किया निरीक्षण
डोईवाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने के बाद एसआरएचयू अब केंद्र में आधुनिक उपकरणों की संभावनाएं तलाश रहा है। इसी के तहत एसआरएचयू के कुलपति डा. विजय धस्माना ने बुधवार को सीएचसी का जायजा लिया। डा. धस्माना ने ओपीडी कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष, दवाखाना, नेत्र विभाग और लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और मरीजों से बातचीत की। इसके बाद चिकित्सक और अन्य स्टाफ के आवासीय भवनों का हाल देखा। कुलपति डा. विजय धस्माना ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सरकार के साथ वार्ता कर आधुनिक उपकरणों के लिए प्रयास किया जा रहा है।