फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली में मुख्य विकास अधिकारी के विरोध में मुखर हुई भाजपा

चमोली में मुख्य विकास अधिकारी के विरोध में मुखर हुई भाजपा

Wed, 06 Sep 2017 10:36 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
चमोली में मुख्य विकास अधिकारी के विरोध में मुखर हुई भाजपा
गोपेश्वर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चमोली के मुख्य विकास अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आम जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ सीडीओ का व्यवहार ठीक नहीं है। कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ वे अभद्रता कर चुके हैं।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता पार्टी नगर अध्यक्ष राजेंद्र ममर्गाइं के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत ने कहा कि चार सितंबर को क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ग्रामीणों के साथ सीडीओ कार्यालय पहुंची थी लेकिन सीडीओ ने उनसे मिलने से इंकार कर दिया। क्षेत्र पंचायत घाट की त्रैमासिक बैठक में भी उन्होंने जिला पंचायत सदस्य गुड्डू लाल को सदन से बाहर कर दिया था। जिलासू में लगे जनता दरबार में भी सीडीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार किया। डीएम आशीष जोशी ने मामले में जांच करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गढ़वाल सांसद प्रतिनिधि रघुुवीर बिष्ट, नंदी राणा, चंद्रकला तिवाड़ी, चंदन सिंह बिष्ट, नवल भट्ट, शांति राणा, बीना देवी, नीलम सिंह, आयुष चौहान और सतेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed