{"_id":"59b027334f1c1be77f8b4676","slug":"150471661011-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत कर्मियों को आठ माह से नहीं मिली पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत कर्मियों को आठ माह से नहीं मिली पेंशन
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बुधवार को एचआरडीए कार्यालय में नगर आयुक्त नितिन भदौरिया से मुलाकात की। उन्होंने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि आठ महीने से पेंशन नहीं मिलने से वे बुढ़ापे की बीमारी के इलाज नहीं करा पा रहे हैं। कई के साथ पूरा परिवार भी आश्रित है, जो नगर निगम से मिलने वाली मामुली पेंशन पर ही निर्भर हैैं।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से पहली बार नगर आयुक्त से मिलने गए कर्मचारियों ने नगर आयुक्त का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि वे उनकी प्रतिमाह पेंशन भुगतान की व्यवस्था कराएंगे। एसोसिएशन की ओर से नगर आयुक्त को अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी दिया गया। नगर आयुक्त ने जल्दी पेंशन भुगतान कराने का आश्वासन दिया। नगर आयुक्त नितिन भदौरिया ने बताया कि कर्मचारियों से वार्ता की गई है। सेवानिवृत्त कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्य हैं। उनकी पेंशन भुगतान का विषय प्राथमिकता में रखा गया है। पैसा आते ही उनका भुगतान किया जाएगा, पैसा कहां से आएगा इसको भी देखा जा रहा है। नगर आयुक्त से मिलने वालों में राजेंद्र त्रिपाठी, कमल कुमार, मदनपाल, जितेंद्र बहुगुणा, रामचरण, सुुरेंद्र तिवारी, सुरजीत सिंह, सुरेंद्र बिष्ट, खान मुहम्मद, श्रीकृष्ण वाजपेयी, दर्शनलाल, पदम सिंह, जयप्रकाश, जमालुद्दीन शामिल थे।