{"_id":"59b0272c4f1c1bfc7f8b462c","slug":"15047166034-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकों पर लटके रहे ताले, छह दिन से कामकाज पड़ा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकों पर लटके रहे ताले, छह दिन से कामकाज पड़ा ठप
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर/देवप्रयाग। मांगों के लिए प्रधानों की विकास खंड कार्यालय पर की गई तालाबंदी छठवें दिन भी जारी रही। इस दौरान प्रधानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।
प्रधानों ने कीर्तिनगर व देवप्रयाग ब्लाक में विकासखंड कार्यालय पर तालाबंदी जारी रख कामकाज नहीं होने दिया। प्रधानों ने मांगों के लिए कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की। खंड विकास अधिकारी धर्मानंद सकलानी ने बताया कि कार्यालय पर ताला बंदी से कोई भी कार्य नही हो पा रहा है। वहीं प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष बासुदेव भट्ट ने कहा कि बृहस्पतिवार (आज) को जौनपुर ब्लाक में आयोजित होने वाली बीडीसी बैठक का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश, जिला व बेलाक प्रधान संगठन जौनपुर ब्लाक की बीडीसी बैठक में पहुंच कर विरोध करेगा। प्रधान संगठन देवप्रयाग के ब्लाक अध्यक्ष भगवान सिंह पंवार ने आयोजित गोष्ठी में कहा कि अगर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही मनरेगा जाब कार्ड धारक भी उनके समर्थन में उतरने को तैयार है। इस मौके पर हरी सिंह परमार, आशुतोष रावत, जगत नारायण रतूड़ी, शूरवीर सिंह बिष्ट, आशीष गैरोला, सुशीला देवी, सरोजनी देवी, सुनिता देवी, सोनी देवी, सरोजनी देवी, लखपत सिंह, राजाराम बहुगुणा, निर्मला देवी, मकानी पंवार, केशवानंद डंगवाल, मानसिंह चौहान विजयपाल पंवार संतोषी, बीना भट्ट, सरोजनी आदि मौजूद थे।