{"_id":"59b0254c4f1c1bf67f8b45e4","slug":"15047161233-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बांटे निशुल्क पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बांटे निशुल्क पौधे
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कृषि उत्पादन मंडी समिति किसान के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को कांगड़ी, सजनपुर पीली तथा श्यामपुर के किसानों को समिति की ओर से आम, अमरूद, कटहल, नींबू, लीची आदि के पौधे वितरित किए गए।
इस दौरान आयोजित किसान गोष्ठी में हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के विधायक यतीश्वरानंद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही हैं। भाजपा सरकारों की ओर से किसानों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से शुरू किए गए अभियान को भी सराहा तथा अपनी तरफ से हरसंभव सहयोग का वादा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य का चहुमुंखी विकास हो रहा है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल उत्साहजनक रहा हैं। केंद्र व राज्य सरकार किसानों की उपज को दोगुनी करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए कृषि उत्पादन मंडी समितियों को हाईटेक किया जाना प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि फलदार पौधों के वितरण से कृषकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता माहौल बन रहा है। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि समिति किसानों के कल्याण के लिए काम करती रहेगी। समिति की ओर से हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 50 हैंडपंप लगाए जाएंगे और पांच गांवों में 250-250 मीटर की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने लालढांग में उपमंडी स्थल बनाने की भी घोषणा की। कहा कि खरीफ तथा रबी की फसलों में भी मंडी समिति किसानों को निशुल्क क्रेट व टॉर्च इत्यादि जरूरत के संयत्र बांटेगी।
विज्ञापन
गोष्ठी में श्यामपुर के उपप्रधान अशोक रावत, प्रधान मेनका रानी, प्रधान शकुंतला चौहान, मंडी निरीक्षक पंकज शाह, सुशील कुमार, पंकज, वरिष्ठ निरीक्षक राज सिंह आदि सम्मिलित रहे।