फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भगवान गणेश ऋद्धि सिद्धि के दाता है: कैलाशानंद ब्रह्मचारी

भगवान गणेश ऋद्धि सिद्धि के दाता है: कैलाशानंद ब्रह्मचारी

Tue, 05 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
भगवान गणेश ऋद्धि सिद्धि के दाता है: कैलाशानंद ब्रह्मचारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दक्षिण काली मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने प्रदेश व देशवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी। कहा कि भगवान गणेश ऋद्धि सिद्धि के दाता हैं। उनकी पूजा अर्चना विधि विधान से करने से परिवारों के कष्टों का निवारण होता है।

उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान धर्मनगरी में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। लगातार गणेश चतुर्थी की धूम जगह-जगह देखने को मिल रही है। श्रद्धालु भक्तों के घरों में गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित बड़े पैमाने पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु भक्त मां गंगा के प्रदूषण को ध्यान में रखकर भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन करें, किसी भी प्रकार की पॉलिथीन पन्नियां व वेस्ट सामान गंगा में विसर्जित न करें। उन्होंने श्रद्धालु भक्तों से आह्वान करते हुए कहा कि मां गंगा हमारी मोक्षदायिनी, पतित पावनी है इसकी पवित्रता को बनाए रखने में सभी श्रद्धालु भक्तों का सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधि विधान के साथ गणेश पूजन करना चाहिए। महिलाएं, बच्चे-बुजुर्ग गणेश उत्सव में प्रतिभाग कर अपने परिवारों की सुख समृद्धि की कामना गणेश भगवान से करें। निश्चित तौर पर पूजा- अर्चना करने से मनोकामनाएं सिद्ध होती हैं। परिवारों में खुशी का वास होता है। परंपराओं का निर्वाह ठीक रूप से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतों महंतों को आडंबरों से दूर रहना चाहिए। किसी आदर्शवादी महात्मा के आधीन रहना या किसी अखाड़े अथवा संप्रदाय के अधीन रहना श्रद्धालु भक्त के मन की व्यथा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed