फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तहसील दिवस में उठी समस्याएं,,

तहसील दिवस में उठी समस्याएं,,

Tue, 05 Sep 2017 10:44 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में उठी समस्याएं,,

विज्ञापन
जोशीमठ/पोखरी। जोशीमठ में आयोजित तहसील दिवस में 21 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें से नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने अधिकारियों को शेष शिकायतों का पंद्रह दिनों में निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत ग्राम प्रधानों ने तहसील सभागार में पहुंचकर नारेबाजी की। प्रधानों के विरोध प्रदर्शन के कारण आधा घंटे तक तहसील दिवस की कार्रवाई बाधित रही।
तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस शुरू हुआ। अधिवक्ता रमेश सती ने सीएचसी जोशीमठ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीन के संचालन की मांग की। पालिका सभासद ललीता देवी ने पालतू सुअरों के लिए बनाए गए छप्परों को हटाने, व्यापार मंडल के सचिव अमित सती ने जोशीमठ में एनटीपीसी की ओर से बनाए जाने वाली पेयजल लाइन को शीघ्र बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान इस मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी, रीना देवी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, हेमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं, पोखरी में एसडीएम केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। नगर पंचायत सभासद विष्णु प्रसाद चमोला ने कहा कि पोखरी स्टेडियम से विनायकधार और विशाल गांव को खतरा बना है। देवस्थान के रामप्रसाद सती ने वल्ली और खन्नी गांव में रसोई गैस की सप्लाई करने आदि की मांग उठाई। उन्होंने नगर पंचायत की ओर से देवस्थान क्षेत्र में कराए गए कार्यों की जांच की मांग उठाई। इस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार व लोनिवि के एई को संयुक्त रूप से निर्माण कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed