{"_id":"59a9937b4f1c1b56738b4c2e","slug":"150428557218-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड से मरीज लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड से मरीज लापता
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती रुद्रप्रयाग जिला निवासी एक मरीज बृहस्पतिवार को अचानक गायब हो गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद श्रीकोट पुलिस ने कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन मरीज का पता नहीं चल सका।
रुद्रप्रयाग जिले के डडोली गांव निवासी जगदीश रावत सिर दर्द और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते 28 अगस्त को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडमिट हुआ था। जगदीश दिल्ली में सुरक्षा गार्ड का काम करता है और तबियत खराब होने के कारण दो माह से घर पर ही था। उसने 30 अगस्त को अपनी पत्नी को यह कहकर गांव भेज दिया कि घर में बच्चे अकेेले हैं। इसलिए वह एक बार गांव से होकर आ जाए। इस पर उसकी पत्नी किसी को उसकी देखभाल करने की बात कहकर गांव चली गई। 31 अगस्त की सुबह 6 बजे श्रीकोट पुलिस चौकी को सूचना मिली कि जगदीश बिना बताए कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा है। परिजनों से उसका हुलिया और फोटो मिलने के बाद पुलिस ने बेस अस्पताल सहित आसपास के क्षेत्रों मेें उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चौकी इंचार्ज एसआई महेश रावत ने बताया कि अस्पताल के वार्ड से बिना बताए गायब हुए मरीज की तलाश की जा रही है। ब्यूरोे