{"_id":"59a842054f1c1b00278b4ab2","slug":"150419918117-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे किसानों को मिलेगा दो प्रतिशत ब्याज पर एक लाख तक का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे किसानों को मिलेगा दो प्रतिशत ब्याज पर एक लाख तक का ऋण
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि विजन 2022 के तहत राज्य के किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कृषि, उद्यान, पशुपालन सहित सभी विभागों के अधिकारी तालमेल बनाकर विकास कार्यों पर ध्यान दें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार छोटे किसानों के लिए एक लाख रुपये तक का ऋण दो फीसदी ब्याज दर पर उपलब्ध कराएगी। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। उद्यान विभाग के अधिकारियों को अमूल ब्रांड की तर्ज पर बदरी गाय के दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने और बदरी नाम से दुग्ध ब्रांड तैयार करने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए वित्त मंत्री ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के नोडल अधिकारी विकास कार्यों का निरीक्षण करें और डीएम व सीडीओ कार्यों की मानीटरिंग करें। उन्होंने काश्तकारों को समय से बीज, पौध एवं खाद उपलब्ध कराने के निर्देश कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले में फल व सब्जी के कम उत्पादन पर नाराजगी जताई और उद्यान विभाग को उत्पादन लक्ष्य निर्धारित कर कार्ययोजना तैयार करने को कहा। मंत्री ने काश्तकारों को जड़ी-बूटी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बिरही में वन विभाग की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ को कार्य के निरीक्षण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, गजेंद्र सिंह रावत, डीएम आशीष जोशी, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, एडीएम ईला गिरी, सीडीओ विनोद गोस्वामी आदि मौजूद थे।