फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध अतिक्रमण ने कई स्थानों पर फोरलेन के राष्ट्रीय प्रोजेक्ट की रोकी राह

अवैध अतिक्रमण ने कई स्थानों पर फोरलेन के राष्ट्रीय प्रोजेक्ट की रोकी राह

Thu, 31 Aug 2017 10:16 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण ने कई स्थानों पर फोरलेन के राष्ट्रीय प्रोजेक्ट की रोकी राह

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अतिक्रमण ने कई स्थानों पर फोरलेन के राष्ट्रीय प्रोजेक्ट की राह रोक रखी है। जिला प्रशासन इतने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के रास्ते के कांटे निकालने को लेकर लापरवाह बना हुआ है। प्रशासन तथा कार्यदायी संस्था के बीच समन्वय नहीं होने से अधिग्रहीत भूमि से अतिक्रमण नहीं हट रहा है। विवेकेश्वर आश्रम भूपतवाला में तो अधिग्रहीत भूमि पर तोड़े गए निर्माण पर फिर से अतिक्रमण हो चुका है। इस स्थिति में इस राष्ट्रीय सड़क प्रोजेक्ट का दिसंबर तक पूरा होना मुश्किल लग रहा है।

एनएचएआई के देहरादून इकाई के परियोजना निदेशक पीसी गुसाईं के अनुसार खसरा नंबर 57 से 400 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिसमें विवेकेश्वर आश्रम भी है। कार्यदायी संस्था को प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाना है। इसके बाद ही नाला निर्माण कराया जाना है। दो साल से अधिग्रहीत भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाने से दोनों नाले व सर्विस रोड का निर्माण अधर में है। परियोजना निदेशक ने सूचना के अधिकार में 10 अगस्त को जानकारी दी कि एग्रीमेंट के अनुुसार मोतीचूर नदी के किनारे रेलवे ट्रैक के नजदीक बनने वाले फ्लाईओवर से लेकर होटल रिजेंट आर्क एवं उसके बराबर के भूखंड तक नाला निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि फोरलेन चौड़ीकरण के अंतर्गत मोतीचूर नदी से पावनधाम पुराना आरटीओ चौराहे तक 2 से 3 मीटर की चौड़ाई में डिवाइडर बनाए जाने हैं और चौड़ीकरण योजना में दोनों ओर जल निकासी के लिए 2-2 मीटर चौड़ाई के नाला निर्माण के बाद सीवर लाइन, पेयजल लाइन, टेलीफोन लाइन आदि के लिए 2-2 मीटर भूमि का प्रावधान है। परियोजना निदेशक की ओर से दी गई जानकारी से साफ होता है कि भूपतवाला क्षेत्र के लोगों की यह शिकायत सही है कि प्रशासन ने होटल लॉबी के दबाव में दूधाधारी चौक से अधिग्रहीत भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया है जिस कारण क्षेत्रवासी कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed