फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कबड्डी में घाट और गैरसैंण की टीमें रहे विजेता

कबड्डी में घाट और गैरसैंण की टीमें रहे विजेता

Wed, 30 Aug 2017 10:40 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में घाट और गैरसैंण की टीमें रहे विजेता

विज्ञापन
गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को तीन दिवसीय 17वीं जनपदीय शरदकालीन विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ अंडर 17 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के साथ हुआ। कबड्डी का उद्घाटन मैच पोखरी और घाट की टीमों के बीच हुआ, जिसमें घाट ने पोखरी को 22-14 अंकों से हराया।
दूसरे मैच में देवाल ने जोशीमठ की टीम को 26-7 से, तीसरे मैच में नारायणबगड़ ने कर्णप्रयाग की टीम को 24-11 से और चौथे मैच में गैरसैंण ने दशोली की टीम को 22-21 से पराजित किया। इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में गैरसैंण ने नारायणबगड़ को 21-19 से, दशोली की टीम ने पोखरी को 45-15 से, देवाल ने थराली को 35-16 से और घाट ने जोशीमठ को 23-15 से पराजित किया।
विज्ञापन

इसी तरह अंडर 17 बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता में गैरसैंण ने थराली को 21-25, 25-14 व 25-22 से और दशोली ने घाट को 25-15 व 25-10 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व जीजीआईसी गोपेश्वर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर सीईओ ललित मोहन चमोला, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेश पांडे, आशुतोष भंडारी, केसी पंत, गोपाल बिष्ट, जयदीप झिंक्वाण, पृथ्वी रावत, केके डिमरी और आरपी सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed