{"_id":"59a6eeaa4f1c1b52738b477e","slug":"150411230497800-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7800 छात्र करेंगे बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7800 छात्र करेंगे बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में मतदान
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में 7880 छात्र मतदान करेंगे। चुनाव समिति ने मतदाता छात्रों की सूची तैयार कर दी है। मतदान के लिए 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
1 सितंबर को आयोजित होने वाले बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए विवि प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं। विवि के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने बताया कि मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस वर्ष छात्र संघ चुनाव में 7880 छात्र मतदाता हैं। बताया कि मतदान प्रक्रिया संपन्न करने में बिड़ला परिसर के 300 शिक्षक व कमी सहयोग करेंगे। 140 कर्मी व शिक्षक 14 मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। जबकि 60 से अधिक कर्मी मतगणना में कार्य करेंगे। इसके अलावा नियंता मंडल, डीएसडब्ल्यू बोर्ड के साथ ही रिजर्व कर्मी भी मतदान प्रक्रिया संपन्न करने में योगदान देंगे। मतदान प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। वहीं छात्र संघ चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बुधवार को बिड़ला परिसर में दिन भर रैलियों व बैठकों का दौर चला। बृहस्पतिवार को बिड़ला परिसर में अवकाश रहेगा।