{"_id":"59a6eea84f1c1b5f738b47d0","slug":"1504112302147-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटैक में प्रवेश के लिए 7 सितंबर से ऑन लाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटैक में प्रवेश के लिए 7 सितंबर से ऑन लाइन आवेदन
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में इस शिक्षा सत्र से एमटेक पाठ्यक्रम शुरू हो गया है। एमटेक में प्रवेश के लिए छात्र 7 सितंबर से ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं।
गढ़वाल विवि में छात्र लंबे समय से एमटेक पाठ्यक्रम संचालित किए जाने की मांग कर रहे थे। छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन ने इस शिक्षा सत्र से दो वर्षीय एमटेक पाठ्यक्रम शुरू किए जाने का निर्णय लिया है। कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. एमएमएस रौथाण ने बताया कि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इस सत्र में 10 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए छात्र 7 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने पर 9 सितंबर को चौरास परिसर स्थित विभाग में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों को मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। बताया कि छात्रों को 15 सितंबर से पूर्व प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। ब्यूरो