{"_id":"59a6ee9e4f1c1b4c738b4716","slug":"150411229212-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बमाणा गांव में पहली बार पहुंची डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बमाणा गांव में पहली बार पहुंची डीएम
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। विकास खंड देवप्रयाग (हिंडोलाखाल) के अंतर्गत बमाणा गांव में पहली बार कोई डीएम पहुंचा। डीएम टिहरी सोनिका के बमाणा गांव पहुंचने पर जहां ग्रामीणों ने बेहिचक अपनी समस्याओं से डीएम को अवगत कराया वहीं डीएम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बुधवार को बमाणा गांव में डीएम सोनिका की अध्यक्षता में जन समस्या निवारण शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्यतया समाज कल्याण विभाग से संबंधित समस्याएं आईं। डीएम ने विभाग से प्राथमिकता से समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में ग्राम प्रधान बमाणा रत्न सिंह राणा ने बताया कि वर्ष 2016 में आपदा से भगवान दास का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन आज तक उसे मुआवजा नहीं मिला। ग्रामीणों ने रानीगढ़ से बमाणा तक सड़क निर्माण का मुआवजा न मिलने की शिकायत भी की। डीएम ने प्रभावितों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। इसके बाद डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी और तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में किसी कर्मचारी के मौजूद न रहनेे पर नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट तलब की है। डीएम ने कहा कि अगर ड्यूटी में कोई लापरवाही बरती गई, तो संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा। उन्होंने तहसील परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार, एसडीएम नूपुर वर्मा और तहसीलदार शंकर लाल चौरासिया आदि मौजूद थे।