{"_id":"59a6ee934f1c1be7278b4882","slug":"15041122812-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग ने किया रास्ता बंद, जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग ने किया रास्ता बंद, जताया आक्रोश
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पौड़ी बस अड्डे से बुघाड़ी मोटर मार्ग तक जाने वाले पैदल मार्ग को विद्युत विभाग की ओर से बंद किए जाने पर लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया है। लोगों ने इस संबंध में पालिका अध्यक्ष से वार्ता कर हस्तक्षेप करने की मांग की। वहीं पालिका ने रास्ते का सीमांकन कराए जाने की बात कही है।
बुघाड़ी मार्ग निवासी पुरुषोत्तम बहुगुणा ने बताया कि पौड़ी बस अड्डे से बुघाड़ी मोटर मार्ग तक जाने के लिए विद्युत वितरण खंड कार्यालय से पैदल मार्ग था, जिसे विद्युत विभाग अक्सर बंद कर देता है। ऐसे में स्थानीय लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय ममता डंडरियाल ने कहा कि जिस मार्ग की भूमि पर विद्युत विभाग अपना अधिकार बता रहा है, वह नगर पालिका की है। विभाग अब यहां पक्की दीवार निर्माण करने जा रहा है। बुधवार को लोगों ने इस संबंध में पालिका अध्यक्ष से वार्ता कर हस्तक्षेप किए जाने की मांग की। पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने कहा कि उक्त भूमि का सीमांकन किए जाने के लिए तहसील प्रशासन को लिखा गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों व विद्युत विभाग की मौजूदगी में भूमि का सीमांकन करा दिया जाएगा। वार्ता करने वालों में विनीता चमोली, मुन्नी पांडे, कुशला लिंगवाल, इंदु देवी, भवानी देवी, जानकी देवी आदि शामिल थे।