{"_id":"59a5cfbc4f1c1b12278b46cb","slug":"150403884910-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं सुनने वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं सुनने वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंची पुलिस
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सुनी वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतें
-- डोर-टु-डोर जाकर की मुलाकात, शिकायतों का किया निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी की पहल पर पौड़ी जिले की लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के अधिकारियों ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से डोर-टूर-डोर मुलाकात की। पुलिस अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनी और पुलिस से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया। बताया गया कि इस दौरान पुलिस को मिली अन्य शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। मंगलवार को लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष प्रदीप राणा की अगुवाई में थाने के उपनिरीक्षकों समेत 38 पुलिसकर्मियों की टीम ने स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला नगर क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों व अशक्त लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की।
इसके अलावा पुलिस टीम ग्रामीण क्षेत्रों दिउली, भौन, मराल, घट्टूगाड़, धमांद आदि गांवों में वरिष्ठ नागरिकों से मिली और उनकी शिकायतों को सुना। इस दौरान नागरिकों ने पुलिस से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा। जिस पर थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने उन्हें हर वक्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को विभाग के टोल फ्री नंबर के साथ ही पुलिसकर्मियों और थाने के नंबर भी उपलब्ध कराए गए। नागरिकों के द्वारा उठाई गई अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को भी सुना गया और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजने का निर्णय लिया गया। पुलिस का कहना है कि समस्याओं के समाधान के लिए उक्त विभागों के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। थानाध्यक्ष राणा ने बताया कि पुलिस ने करीब 150 वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। टीम में एसआई आनंद मेहरा, टीना रावत, जगवीर सजवाण, मनोज कठैत आदि शामिल थे।