फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्पर्श गंगा की ब्रांड एंबेसडर तीर्थनगरी पहुंची

स्पर्श गंगा की ब्रांड एंबेसडर तीर्थनगरी पहुंची

Wed, 30 Aug 2017 02:04 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
स्पर्श गंगा की ब्रांड एंबेसडर तीर्थनगरी पहुंची
स्पर्श गंगा की ब्रांड एंबेसडर तीर्थनगरी पहुंची
विज्ञापन

-- कहा, गंगा स्वच्छता के लिए नहीं छोड़ेंगे कोर कसर

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। स्पर्श गंगा अभियान से जुड़ी जापान की ब्रांड एंबेसडर सुरुषि मिंयाजावा जीका ने मंगलवार को तीर्थनगरी का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू संस्कृति और भारतीय संस्कृति में उनकी गहरी आस्था है। मोक्षदायिनी गंगा के प्रति उनके मन में अथाह प्रेम है, लिहाजा मां गंगा के सानिध्य में आकर वह स्वयं को अभिभूत महसूस कर रही हैं। जीका ने कहा कि अभियान के तहत गंगा की स्वच्छता के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस कार्य में टीम एकजुटता से कार्य करेगी। इस मौके पर उन्होंने मायाकुंड स्थित शंकराचार्य माधवाश्रम महाराज के दंडीबाड़ा आश्रम में रुद्राभिषेक पाठ कराया, साथ ही हिंदू रीति से गंगा में पितृ श्राद्ध व तर्पण कराया। उधर इससे पूर्व ब्रांड एंबेसडर का दून रोड स्थित नटराज चौक पर स्वागत किया गया। यहां अभियान की स्थानीय सदस्य मीनाक्षी मैठाणी, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, सरोज डिमरी, नर्मदा सेमवाल, बालकृष्ण चमोली, डा. राजेश नैथानी, मोंगा देवी, अनीता रैना, मनोज बनवाल आदि उपस्थित थे।


छात्रा को अभिभावक संघ करेगा पुरस्कृत
ऋषिकेश। डोईवाला ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में श्रीगुरूराम राय इंटरमीडिएट कॉलेज, भोगपुर की छात्रा मानसी ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मानसी की इस उपलब्धि पर एसजीआरआर अभिभावक/शिक्षक संघ के अध्यक्ष पुष्पराज बहुगुणा ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही अव्वल छात्रा मानसी को पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर पुुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed