{"_id":"59a5cec34f1c1be3278b46b8","slug":"150403860110-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स ने आउटसोर्स कंपनी को दिया बर्खास्ती का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स ने आउटसोर्स कंपनी को दिया बर्खास्ती का नोटिस
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स में आउटसोर्स कंपनी की सेवाएं समाप्त
-- कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर की कार्रवाई
-- अक्टूबर में खत्म हो रहा है कंपनी का एक साल का कांट्रेक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में आउटसोर्स के माध्यम से कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली कंपनी को बर्खास्तगी कर कानूनी नोटिस जारी कर दिया गया है। एम्स प्रशासन ने बताया कि ऐसा संबंधित कंपनी का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण किया गया। लिहाजा कंपनी को अक्टूबर माह के बाद एम्स में आउटसोर्स मैन पावर उपलब्ध कराने का कार्य नहीं दिया जाएगा। एम्स प्रशासन की ओर से बताया गया कि वर्तमान में संस्थान में आउटसोर्स कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली कंपनी मै. मास मैनेजमेंट कंपनी को संस्थान की ओर से बर्खास्तगी का कानूनी नोटिस जारी कर दिया गया है। ऐसा कंपनी का कार्य संतोषजनक व निर्धारित शर्तों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर किया गया।
बताया गया कि इस तरह की कंपनियों से संस्थान का कांट्रेक्ट एक साल का होता है, जिसे कार्य संतोषजनक पाए जाने पर अधिकतम दो साल तक बढ़ाया जा सकता था। वर्तमान कंपनी का कार्य संतोषजनक नहीं है, लिहाजा उसकी बर्खास्तगी की कार्रवाई के चलते कानूनी नोटिस जारी किया गया है। आउटसोर्स कंपनी का कांट्रेक्ट अक्टूबर में समाप्त हो रहा है। एम्स प्रशासन की मानें तो इसके बाद कंपनी के कांट्रेक्ट का रिन्यूवल नहीं किया जाएगा।
एम्स स्थायी नियुक्तियां जल्द
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश शाखा में विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति नियम गवर्निंग बॉडी से हाल में अनुमोदित किए गए हैं। इसके बाद बीते महीने विभिन्न पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। एम्स प्रशासन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि संस्थान में गवर्निंग बॉडी का अनुमोदन नहीं होने से अभी तक एक भी स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई थी। बताया गया कि बीती 22 जुलाई को गवर्निंग बॉडी के अनुमोदन के बाद स्टाफ नर्स के 1250 पदों, हॉस्पिटल अटेंडेंट के 100 पदों, स्टोर कीपर के 40 पदों, ऑफिस असिस्टेंट के 25 पदों समेत अन्य विभिन्न स्थायी पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। बताया कि उक्त पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर है। भारत सरकार द्वारा जारी नए आदेश के तहत ग्रुप बी व सी पदों पर नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर होनी है। लिहाजा एम्स की ओर से उक्त ग्रुपों की परीक्षाएं अक्टूबर माह तक कराने का निर्णय लिया गया है, जिसमें मेरिट के आधार पर नियुक्तियां दी जाएगी। एम्स प्रशासन की मानें तो वर्तमान में एम्स ऋषिकेश शाखा में अधिकांश कर्मचारी आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत हैं। इनमें नियुक्त 85 प्रतिशत कर्मचारी उत्तराखंड राज्य से लिए गए हैं।