{"_id":"59a2f5674f1c1bde7d8b4682","slug":"15038518813-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैल तोक में हो रहे अतिक्रमण को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैल तोक में हो रहे अतिक्रमण को हटाया
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। वार्ड पांच के नैल तोक में एक व्यक्ति की ओर से किए जान अतिक्रमण को पुलिस, नगर पालिका कर्मी और राजस्व कर्मियों ने हटा दिया गया है। मामले में संलिप्त व्यक्ति को दुबारा अतिक्रमण करने की कोशिश करने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी गई है।
नैल तोक में एक व्यक्ति द्वारा करीब दो नाली सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करने की शिकायत कुछ लोगों ने वार्ड सभासद से की थी, जिस पर वार्ड सभासद अनिल नेगी ने मामले की शिकायत तहसील प्रशासन से की। अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार शाम को नगर पालिका कर्मियों, पुलिस और राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल ने बताया कि संबधित व्यक्ति को फिर से अतिक्रमण करने का प्रयास करने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी गई है। अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई में सभासद अनिल नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश ओलिया, नगर पालिका के अवर अभियंता राजीव चौहान, सुबोध रावत के अलावा कई अन्य लोग शामिल थे। ब्यूरो