{"_id":"59a2f47a4f1c1b1d4e8b475f","slug":"150385164511-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगथला गांव की एक महिला की बुखार से मौत, एक दर्जन ग्रामीण पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगथला गांव की एक महिला की बुखार से मौत, एक दर्जन ग्रामीण पीड़ित
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलकोटी। क्षेत्र के अगथला गांव में बुखार से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि गांव में करीब एक दर्जन ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराने के बावजूद गांव में चिकित्सकों की टीम नहीं पहुंची।
अगथला गांव निवासी दौलत सिंह रावत, ताजवर सिंह और कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव के भरत सिंह की पत्नी भागीरथी देवी (62) बुखार से पीड़ित थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर शनिवार को परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रविवार को चिकित्सकों ने देहरादून रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गांव की ही एक अन्य महिला विमला देवी पत्नी कन्हैया सिंह को भी गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक दर्जन ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं।
इधर, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपागी का कहना है कि अगथला गांव की आशा कार्यकत्री से पीड़ितों की जानकारी ली गई है। सोमवार को गांव में चिकित्सकों की टीम भेजी जाएगी, जिसके बाद बीमारी का सही पता लग पाएगा।