{"_id":"59a2f4774f1c1ba1248b4568","slug":"150385164114-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनखंडा क्षेत्र में नंदा लोकजात यात्रा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनखंडा क्षेत्र में नंदा लोकजात यात्रा शुरू
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैनखंडा क्षेत्र में रविवार से नंदा लोक जात यात्रा शुरू हो गई है। उर्गम, बड़ागांव, मेरग, परसारी, सेलंग, चांई, थैंग, पुलना, सलूड़, करछौं, तपोवन, द्वींग, जखोला, पल्ला, किमाणा और कलगोठ गांव की नंदा छंतोलियां विभिन्न गांवों और बुग्यालों से होते हुए प्रसिद्ध वंशीनारायण मंदिर पहुंच गई हैं। सोमवार को नंदा सप्तमी को मां नंदा की डोली और छंतोलियां मेनवाखल बुग्याल पहुंचेंगी।
यहां मां नंदा की पूजा-अर्चना के बाद देवी भक्त 29 अगस्त को पवित्र ब्रह्म कमल लेकर गांवों को लौटेंगे। ग्रामीण ब्रह्म कमल को मां नंदा के प्रसाद के रूप में गांव-गांव में वितरित करते हैं।
विज्ञापन
यहां मां नंदा की पूजा-अर्चना के बाद देवी भक्त 29 अगस्त को पवित्र ब्रह्म कमल लेकर गांवों को लौटेंगे। ग्रामीण ब्रह्म कमल को मां नंदा के प्रसाद के रूप में गांव-गांव में वितरित करते हैं।
विज्ञापन