फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रेलवे को दस लाख की चपत, बसें भी बंद

रेलवे को दस लाख की चपत, बसें भी बंद

Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
रेलवे को दस लाख की चपत, बसें भी बंद

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पंचकुला कोर्ट में राम रहीम को दोषी करार देने वाले फैसले के बाद हरियाणा और पंजाब में फैली हिंसा के बाद हरिद्वार रेलवे को भी दो दिन में 10 लाख रुपये की चपत लगी है। शुक्रवार को शनिवार को पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर जाने वाले पांच हजार से अधिक यात्रियों के टिकट कैंसिल किए गए है।
हरियाणा में हुई हिंसा के बाद हरिद्वार से पांच जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया था। शुक्रवार और शनिवार को गंगानगर एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस, लोहरी, जनशताब्दी एक्सप्रेस, बाडमेर एक्सप्रेस को रद्द किया गया था। इन गाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

हरिद्वार रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन इन पांच गाड़ियों में हजार से अधिक लोग पंजाब और हरियाणा के बीच सफर करते हैं। हिंसा होने से गाड़ियों को रद्द करने से रेलवे को दो दिन में नौ लाख का नुकसान हो गया है। शुक्रवार को पांचों गाड़ियों के लिए बुक किए गए 700 आरक्षण टिकट कैंसिल किए गए। वहीं शनिवार को भी 500 आरक्षण टिकट कैंसिल कर रेलवे ने यात्रियों के रुपये वापस किए। उधर सामान्य टिकट यात्रा करने वाले चार हजार से अधिक यात्रियों के टिकट रद्द किए गए। मुख्य टिकट पर्यवेक्षक एमएल मीणा की मानें तो दो दिन में चार लाख रुपये का नुकसान सामान्य टिकट से हुआ है। उधर मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दो दिन में टिकट बुकिंग के छह लाख रुपये वापस किए गए हैं। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि दोनों दिन गाड़ियों के रद्द होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी मुरादाबाद मंडल को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
हरिद्वार। अर्लट के मद्देनजर बीडीएस और जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई। इसी कड़ी में शनिवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर संयुक्त टीम ने जांच पड़ताल की।
शनिवार को पुलिस टीम संदिग्ध स्थानों और रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी के साथ मिलकर यात्री हॉल को भी खाली कराया गया और संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली। अचानक यात्री हॉल को खाली कराने से स्टेशन परिसर में खलबली मच गई। बाद में पता चला की यह कार्रवाई सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही है, इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर, मेला प्लेटफार्म, एक और दो प्लेटफार्म में चेकिंग कर यात्रियों के बैग खंगाले गए। बस अड्डे पर बसों के अंदर जाकर डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग की गई। यहीं नहीं दिल्ली की तरफ जाने वाली तमाम ट्रेनों और शताब्दी एक्सप्रेस के अंदर भी चेक किया गया। चेकिंग अभियान में जीआरपी प्रभारी राजेंद्र सिंह के अलावा बीडीएस के ललित मोहन, केशर सिंह, बच्चन सिंह, मनजीत सिंह, सतीश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


हेमकुंड साहिब यात्रा में आए यात्री फंसे
घर वापसी की राह ताक रहे सिंख श्रद्धालु गुरुद्वारे में रुके
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पंजाब, चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए कई सिख श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच फंस गया है। श्रद्धालु गुरुद्वारे में रुके हैं और घर वापसी की राह देख रहे हैं। ट्रेनों के रद्द होने से श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं।
पंजाब और चंडीगढ़ समेत देश के कई अन्य इलाकों से हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे थे। हरियाणा में हुई हिंसा से परिवहन निगम और रेलवे की सभी व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। जिससे यात्री पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में अपने घर नहीं जा पा रहे है।
ऐसा ही 70 यात्रियों का जत्था पंजाब अमृतसर पिंड नागोके से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आया था। यात्रा के बाद शुक्रवार को जत्था हरिद्वार स्टेशन पहुंचा। यहां गाड़ियों के रद्द होने की जानकारी मिलते ही वह वापस ऋषिकेश चले गए हैं। अब जत्थे में शामिल कुछ यात्री हरिद्वार स्टेशन आकर पंजाब जाने वाली गाड़ियों की जानकारी ले रहे हैं। कोई गाड़ी न मिलने से श्रद्धालुओं को तीन दिन से वापस जाना पड़ रहा है। जत्थे में शामिल जगदीश सिंह बताते है कि हेमकुंड साहिब की यात्रा से आए हुए तीन दिन हो चुके है, लेकिन अब तक घर नहीं जा पा रहे है। ऋषिकेश के गुरुद्वारे में अन्य साथी भी रुके हैं। उनका कहना है कि न ही बस के टिकट मिल रहे हैं, न ट्रेने पंजाब जा रही हैं और न ही हवाई यात्रा के टिकट दिए जा रहे है। अब ऐसे में परिवार की चिंता भी हो रही है। राजवेंद्र सिंह का कहना है कि टिकट बुक थे, रुपये तो वापस मिल गए हैं, लेकिन घर जाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।


राजस्थान का रूट डायवर्ट
हरिद्वार। परिवहन निगम को दो दिन में दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़ से आने वाली 150 बसें हरिद्वार नहीं पहुंच पाई हैं। जिससे यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा है। उधर हरियाणा के काउंटर छोड़कर कर्मचारी चले गए हैं। पंजाब, हरियाणा जाने वाले हरिद्वार डिपो की 12 बसें अन्य रूट पर चलाई जा रही हैं। उधर राजस्थान आने जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। राजस्थान जाने वाली बसें बाया मथुरा और भरतपुर होते हुए राजस्थान जा रही हैं। एआएम एसएस चौहान ने बताया कि राजस्थान जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed