फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हिन्दुस्तानी वोकल म्यूजिक में प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोहा

हिन्दुस्तानी वोकल म्यूजिक में प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोहा

Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
हिन्दुस्तानी वोकल म्यूजिक में प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोहा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
डीपीएस रानीपुर में दो दिवसीय जोन-3 इंटर डीपीएस हिंदुस्तानी वोकल म्यूजिक फेस्टिवल में छात्र-छात्राओं से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। एकल गायन सोलो और समूह गायन में प्रथम पुरस्कार डीपीएस आगरा ने जीता। प्रधानाचार्य प्रोत्साहन पुरस्कार डीपीएस दौलतपुर की समूह गायन टीम ने जीता। सोलो सांग की प्रथम, द्वितीय विजेता टीमें एवं ग्रुप में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेता टीमें नेशनल गायन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
शनिवार को डीपीएस रानीपुर में गायन प्रतियोगिता डीपीएस सोसायटी नई दिल्ली की ओर से की गई। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने एकल गायन और 13 टीमों ने समूह गायन में प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में 8 सदस्य थे। एकल गायन प्रतियोगिता में भजमन राम चरण सुखदाई, ऐ री सखी मोरे ख्वाजा घर आए, राम का गुणगान करिए, मन मोरा सांवरा रे होके दीवाना, ऐ प्रभु तेरी शान में सारा जगत निसार है, घट-घट में पंछी बोलता आदि गीतों के से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। एकल गायन सोलो में प्रथम पुरस्कार डीपीएस आगरा के गायक अनुभव सिकंदर को मिला। वादक दल में समीक्षा गोयल, दिशा सारंगी, दृृष्टि सारंगी, सादगी चतुर्वेदी,, परमवीर, शशांक सक्सेना,अभिजीत चौधरी शामिल हुए। द्वितीय पुरस्कार डीपीएस बरेली के अमन अली को मिला। वादक दल में प्रशांतिका नायक, अपूर्णा सिंह, कशिश सक्सेना, पलक यादव, निमित जयसवाल, देव अशिका शामिल हुए। तृतीय पुरस्कार डीपीएस एल्डिगो लखनऊ के श्रेयस सचान को मिला। वादक दल में अक्षत वत्स, अक्षत सक्सेना, मुस्कान सोनी, हर्ष सिंह, निष्का, धृति मिश्रा एवं सम्यक शामिल थे। समूह गायन में प्रथम पुरस्कार डीपीएस आगरा के अनुभव सिकंदर, समीक्षा गोयल , दिशा सारंगी, दृृष्टि सारंगी, सादगी चतुर्वेदी, परमवीर, शशांक सक्सेना, अभिजीत चौधरी ने, द्वितीय पुरस्कार डीपीएस इंदिरा नगर के आकृति अग्रवाल, सिद्धांत, विनीत रजनी, मानसी श्रीवास्तव, जैसमीन डांग, वंशिका सिंह, सात्वी सिंह, श्रीधन बाघल और तृतीय पुरस्कार डीपीएस मथुरा के दिशांक गुप्ता, दिनकर, विकास सिंह, अथर्व सेन, आयशा आनंद, ममता सिहं, वैभवी सिंह एवं ईशानी ने जीता। सांत्वना पुरस्कार डीपीएस देहरादून से तुषार नवानी, अंबिका चक्रवर्ती, विष्णू सैनी, श्रीधर शर्मा, गौरी नौटियाल, वंशज कौशिक, अक्षत सिंह, मिष्ठी भुई ने जीता। प्रधानाचार्य प्रोत्साहन पुरस्कार डीपीएस दौलतपुर की समूह गायन टीम ने जीता। जिसमें प्रियांशु चक्रवर्ती,आयुष चौबे, नमन सिंह, अदिति चौधरी, दिव्यांश, अरनव सक्सेना, अनुश्री एवं कनिष्का छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम से मिली सकारात्मक उर्जा: गुलाटी
मुख्य अतिथि संजय गुलाटी ने कहा कि कार्यक्रम से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हुई है। प्रधानाचार्य केसी पांडेय ने सभी टीमों, अतिथियों एवं अध्यापकों का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया। संचालन प्रज्ञा बोरा और तनिष्क ने किया। निर्णायक मंडल में आकाशवाणी नजीबाबाद के सीनियर कार्यक्रम अधिकारी रामेंद्र सिंह, सारंगी वादक सन्नवर अली खां, अरुणा गोस्वामी शामिल हुए। इस मौके पर बीएचईएल के वाणिज्य महाप्रबंधक और प्रो-वाईस चेयरमैन डीपीएस रानीपुर के आईजेएस संधु, सहायक महाप्रबंधक आरएन द्विवेदी, गिरीश मोहन, मनीष कुमार सिंह, इंदु बत्रा, अतुल सक्सेना, संदीप वैष्णव, डीपीएस की प्रधानाचार्य उमा पांडेय, पीयूष जैन, विकास गोयल, अजय जैन, मनन सोनी, सरफराज सबरी उपस्थित रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथियों का स्वागत मुख्य छात्र मनन बंसल और मुख्य छात्रा तमन्ना दास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed