{"_id":"59a1c76e4f1c1bed1d8b4900","slug":"150377457514-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नंदा को महिलाओं ने चढ़ाई श्रृंगार की छाबड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नंदा को महिलाओं ने चढ़ाई श्रृंगार की छाबड़ी
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के कंडारा गांव में आयोजित धार्मिक महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दशमद्वार मंदिर में हरियाली दर्शन किए। इस दौरान बाजे, भंकारों और शंख ध्वनि पर कई देवताओं के पश्वा अवतरित हुए। मां दशमद्वार (नंदा) का अपने भाइयों (लाटू और केदारू) से गले मिलना लोगों को भावुक कर गया। आयोजन के दौरान महिलाओं ने माता को शृंगार सामग्री अर्पित की।
कंडारा गांव के दयोल मंदिर में आयोजित मां दशमद्वार के मंदिर में शनिवार सुबह पूजा के बाद पं. खिलानंद पंत, जगदीश पंत सहित अन्य पुजारियों ने श्रद्धालुओं को हरियाली दर्शन कराए। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रीमद्देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया। व्यास आचार्य पं. रोहित मैखुरी ने धर्म की राह पर चलने की बात कही। इस मौके पर दशमद्वार दशोली गढ़ समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिग्पाल सिंह, गंगाधर मैखुरी, बलबीर सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेद सिंह कठैत, प्रधान संघ के अध्यक्ष खिलदेव सिंह, कोषाध्यक्ष भगवान कंडवाल, कंडारा की प्रधान देवेंती देवी, मनोज रावत, सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह रावत सहित नौली, हिंडोली, तेफना आदि गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।