{"_id":"59a1c7674f1c1bce318b4825","slug":"150377456819-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाण पहुंची नैदा लोक जात यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाण पहुंची नैदा लोक जात यात्रा
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। नंदा देवी लोकजात यात्रा शनिवार को वाण गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने नंदा की डोली और यात्रियों का पारंपरिक स्वागत किया। वाण गांव में लोकजात के पहुंचते ही गांव के नंदा मंदिर में देवी जागरण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इससे पूर्व यात्रा शनिवार सुबह मुंदोली गांव से पूजा के बाद वाण के लिए रवाना हुई। इस दौरान लोहाजंग में श्रद्धालुओं ने मां नंदा का स्वागत और पूजा की। यहां हंस फाउंडेशन ने भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर वृक्ष मित्र त्रिलोक सोनी ने श्रद्धालुओं के साथ कपूर और दालचीनी के पौधे रोपे। रविवार को देवी की डोली गैरोली पातल पहुंचेगी, जबकि सोमवार सुबह वेदनी में पूजा के बाद देवी यात्रा लौटेगी।