{"_id":"59a0560f4f1c1b88738b47f7","slug":"15036800433-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल, मार्केट में मलबा, पार्किंग में तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल, मार्केट में मलबा, पार्किंग में तालाब
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बृहस्पतिवार रात की बारिश ने नगर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रखी दी है। यहां अधिकांश खुली नालियों के कारण बारिश के साथ आया मलबा बाजार सहित सड़क से सटी कुछ दुकानों में जा घुसा।
मुख्य बाजार से लगे नैनीताल हाईवे पर पालिका ने नालियों के ऊपर से ढक्कन हटावा दिए हैं, जिससे बारिश के साथ मलबा और कूड़ा लोगों की दुकानों में घुस रहा है। बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश से जहां दो दुकानों में मलबा घुस गया वहीं मुख्य बाजार तिराहा मलबे से पट गया। यही नहीं नाली का शुरुआती हिस्सा और अंतिम छोर भी नहीं खोला गया है। हाईवे पर बने चार से अधिक स्क्रबर बंद पड़े हैं। स्क्रबर बंद होने से हाईवे पर बनी बहुमंजिला पार्किंग का द्वितीय तल भी पानी से लबालब भरा गया जिससे कई लोगों को वाहन निकालने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर बाजार में निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रभारी ईओ नितिन सती, सभासद चेतन मनोड़ी ने कहा कि मलबा रोकथाम और नाली निकासी को सही करने के प्रयास किए जा रहे हैं।