फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ...संकल्प लेने में नहीं दिखाई रुचि

...संकल्प लेने में नहीं दिखाई रुचि

Fri, 25 Aug 2017 10:08 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
...संकल्प लेने में नहीं दिखाई रुचि

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिला पंचायत कार्यालय में नए भारत का संकल्प लेने के लिए जिले भर से 50 जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित नहीं हो पाए। जबकि जिले में 590 जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों अधिकारी हैं। नया भारत मंथन, संकल्प से सिद्धि तक विषय पर हुई गोष्ठी में मौजूद जिला पंचायत सदस्यों ने शौचालयों एवं फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी के मुद्दे पर डीपीआरओ को घेरा।
शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में नए भारत का संकल्प कराया गया। इस दौरान जिला पंचायतों की ओर से देश में होने वाले कार्यों के साथ महिला सशक्तीकरण की डाक्यूमेट्री का प्रदर्शन भी किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी ने मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को नए भारत का संकल्प कराया। जिसमें गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता से देश को मुक्त करने का संकल्प लिया गया। जिला पंचायत सदस्य सपना के पति सुखमेंद्र वाल्मीकि ने जनपद में शुष्क शौचालय के दावे को खारिज करते हुए कहा कि लाठरदेवा, पनियाला चंदापुर से लक्सर, मंगलौर, नारसन क्षेत्र में आज भी मैला सिर पर उठाया जा रहा है। कीरत सिंह ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि प्रशासन 95 प्रतिशत घरों में शौचालय होने की बात करते है, लेकिन ऐसा धरातल पर है नहीं। नसीम अंसारी ने पदार्था में लगी फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी के बेगम नदी में गिरने पर आसपास के क्षेत्रों में भूजल प्रदूषित होने की बात उठाई। भूप सिंह ने कांवड़ यात्रा में हुए इंतजामों के बारे में बताया। संचालन अशोक चौधरी ने किया। इस मौके पर अजब सिंह, हुकम सिंह, बिजेंद्र सिंह, मीर हसन, शमशाद, तहसीन, सोनी, नूरहसन, अनुज त्यागी, मदनपाल सैनी, सुखबीर सिंह चौहान, विद्याशरण, साधूराम, सोनी, राजेंद्र सिंह, चौहान, सोनी, दीपेश गोयल, फुरकान अहमद आदि शामिल हुए। बैठक में अधिकांश जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गैरमौजूदगी के बारे में अपर मुख्य अधिकारी आरएन त्रिपाठी ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों को को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन


दो सदस्यों में तीखी नोकझोंक
जिला पंचायत सदस्य अब्दुल गफ्फार और अमन त्यागी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसमें अब्दुल गफ्फार ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कराने निर्णय लेकर तत्काल लागू करा दिए, इसी प्रकार से देश में फैले आतंकवाद और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प लें। इस पर भाजपा जिला पंचायत सदस्य अमन त्यागी ने नसीहत देते हुए कहा कि पहले अपने गिरेबां में झांकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed