फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जगजीतपुर वालों ने भी नगर निगम शामिल करने का विरोध किया

जगजीतपुर वालों ने भी नगर निगम शामिल करने का विरोध किया

Fri, 25 Aug 2017 10:08 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
जगजीतपुर वालों ने भी नगर निगम शामिल करने का विरोध किया

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम का प्रस्तावित परिसीमन विवादित होता जा रहा है। नगरपालिका क्षेत्र शिवालिकनगर के बाद अब ग्राम जगजीतपुर के लोगों ने भी नगर निगम में शामिल करने का विरोध किया है। भाजपा के रानीपुर क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान भी शिवालिकनगर को निगम में शामिल करने का विरोध कर चुके हैं। कांग्रेस तो विरोध करते हुए सड़कों पर धरना, प्रदर्शन कर चुकी है।

ग्राम जगजीतपुर के प्रधान से उलट गांववासियों ने भी गांव को नगर निगम में शामिल करने के विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामवासियों अजय नौटियाल, महेंद्र सिंह, हरपाल सिंह मौर्य, सन्नी, मनोज फरलिया, वेद प्रकाश, राजेश प्रदीप कुमार आदि ने मेयर मनोज गर्ग को ज्ञापन देकर कहा कि जगजीतपुर को नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत के लोगों की भावनाओं के विपरीत है। आरोप लगाया कि कुछ लोग गांव की जमीनों पर अवैध रूप से कालोनियां काट चुके हैं, जिनका गांव से कोई संबंध नहीं है। ऐसे बाहरी लोग ही गांव को नगर निगम में शामिल करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल करने पर सफाई, सीवर, कूड़ा उठाने, पानी आदि तरह-तरह के टैक्स लगेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जनभावनाओं की अनदेखी कर गांव को नगर निगम में शामिल करने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed