फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहली बार छात्रसंघ चुनाव की वीडियोग्राफी

पहली बार छात्रसंघ चुनाव की वीडियोग्राफी

Fri, 25 Aug 2017 01:59 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
पहली बार छात्रसंघ चुनाव की वीडियोग्राफी
ऑटोनामस में पहली बार चुनाव की वीडियोग्राफी
विज्ञापन

-- सुबह आठ बजे से शुरू होगी वोटिंग, इसके बाद मतगणना होगी शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
पीजी ऑटोनामस कॉलेज में पहली बार छात्रसंघ चुनाव की वीडियोग्राफी होगी। इसका उद्देश्य किसी भी विवाद की स्थिति में साक्ष्य जुटाना है। वीडियोग्राफी का जिम्मा कॉलेज प्रशासन को सौंपा गया है। शासन की ओर से सूबे के ऑटोनामस कॉलेज प्रशासन को इस बाबत लिखित आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें संपूर्ण चुनाव की वीडियोग्राफी कराने की बात कही गई है। यह कदम किसी भी प्रकार के विवाद होने की स्थिति में साक्ष्य जुटाने और असल दोषियों की पहचान करने के तहत उठाया गया है। इसकी एक वजह इस बार के छात्रसंघ चुनाव के अतिसंवेदनशील होने को भी माना जा रहा है। जिसकी पुष्टि मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एमपी नगवाल ने की है।

उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि आखिर किस कारण से छात्रसंघ चुनाव इस बार संवेदनशील से अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी और इसके बाद मतगणना फिर परिणामों की घोषणा तक की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके लिए अलग से एक टीम चुनाव ड्यूटी में तैनात की जा रही है। साथ ही कॉलेज कैंपस के सीसीटीवी कैमरों की मदद भी इसमें ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed