फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   काला फीता बांधकर किया स्वास्थ्य के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने काम

काला फीता बांधकर किया स्वास्थ्य के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने काम

Thu, 24 Aug 2017 10:44 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
काला फीता बांधकर किया स्वास्थ्य के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने मांगें नहीं मानने पर बृहस्पतिवार से काला फीता बांधकर काम किया।
मेला अस्पताल स्थित कार्यालय पर दोपहर में बैठक करते हुए प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा ने कहा कि उन्होंने कई बार स्वास्थ्य विभाग को मांगों के अनुरूप ज्ञापन और चेतावनी दी, लेकिन मांगों के संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब 26 अगस्त तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी काला फीता बांधकर कार्य करेंगे। इसके बाद 28 अगस्त से जिले के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एक दिन का सामूहिक सीएल लेकर जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को तीन महीने का वेतन दिया जाए। इसके साथ ही वर्दी देने, मृतक आश्रितों की नियुक्ति एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयकों का भुगतान, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलो का भुगतान, आवासों की रंगाई पुताई और मरम्मत आदि मांगे हैं। बैठक में सह प्रभारी मनोज चंद, संयुक्त मंत्री राजेंद्र तेश्वर, शीषपाल , अर्जुन सिंह, धारा सिंह सुधा, महेश कुमार, रमेश पंत, अनिल कुमार, योगेश कुमार, जयनारायण, शीशपाल, संदीप शर्मा, पीतांबर थपलियाल, मुकेश, मुकांशी, विजय शर्मा, कामेंद्र सिंह, कमल कुमार, मूलचंद, सोनू आदि शमिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed