फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली के स्वास्थ्य विभाग में एक दशक से नहीं हुए विभागीय स्थानांतरण

चमोली के स्वास्थ्य विभाग में एक दशक से नहीं हुए विभागीय स्थानांतरण

Wed, 23 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
चमोली के स्वास्थ्य विभाग में एक दशक से नहीं हुए विभागीय स्थानांतरण

विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले के स्वास्थ्य विभाग में एक दशक से फार्मेसिस्ट और एएनएम का स्थानांतरण नहीं हो पाया है। विभाग की स्थानांतरण नीति स्पष्ट न होने से सैकड़ों फार्मेसिस्ट और एएनएम वर्षों से दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं देने को मजबूर हैं।

वर्ष 2007 से स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण नहीं हो पाए हैं। चमोली जिले में 113 स्वास्थ्य उपकेंद्र, पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा दस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। साथ ही 52 फार्मेसिस्ट यूनिट हैं। जिले के सबसे दूरस्थ स्वास्थ्य उपकेंद्र कलगोठ में तैनात फार्मेसिस्ट आरएस पंत वर्ष 2009 से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस उपकेंद्र तक पहुंचने के लिए 24 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। यहां नौ सालों से तैनात एएनएम कुसुम बिष्ट का भी स्थानांतरण नहीं हो पाया है। तपोण क्षेत्र में सेवाएं दे रहीं एएनएम मंजू रावत भी छह सालों से दुर्गम क्षेत्र में ही तैनात हैं। यही स्थिति निजमूला, उर्गम, नीती घाटी, देवाल, थराली, गैरसैंण के स्वास्थ्य केंदों में भी बनी हुई है। इधर, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी का कहना है कि दूरस्थ क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात फार्मेसिस्ट व एएनएम के स्थानांतरण के लिए निदेशालय स्तर पर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed