फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छोटी निविदाओं को भी कंपनी एक्ट पार्टनरशिप में करें शामिल

छोटी निविदाओं को भी कंपनी एक्ट पार्टनरशिप में करें शामिल

Mon, 21 Aug 2017 10:44 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
छोटी  निविदाओं को भी कंपनी एक्ट पार्टनरशिप में करें शामिल

विज्ञापन
श्रीनगर। ठेकेदार संगठन और बेरोजगार युवाओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज छोटी निविदाओं को कंपनी एक्ट पार्टनरशिप में शामिल करने की मांग की है। कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतर युवा पढ़े-लिखे हैं। नौकरी न मिलने पर युवाओं की रोजी-रोटी छोटी-छोटी ठेकेदारी पर निर्भर है। सरकार ने नए नियम बनाकर इन छोटे ठेकेदारों को बेरोजगार कर दिया है। कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों से ठेकेदारी करने आई कंपनियां उच्चाधिकारियों के साथ मिलकर मानकों को ताक पर रखकर कार्य कर रही है। इससे कार्य की गुणवत्ता में कमी आने के साथ ही राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। संगठन ने व्यवस्था में सुधार न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में भूपाल सिंह चौधरी, विजय रावत, राहुल राणा, कल्पेश्वर चौधरी, अक्षय नैथानी, राजेश ध्यानी, अनुराग चमोली, मानव बिष्ट, मनीष धनाई, राजेश पुरी, निर्मल घिल्डियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed